Skip to main content

रायपुर...600 साल के गौरव से गर्व तक

शासकों ने मुझमें अलग-अलग परंपराएं विकसित कीं। तालाबों के शहर के रूप में मेरी पहचान बनी। 550 साल पहले मुझमें खोखो तालाब बना, अपनी तरह का देश में पहला। इसमें महिला-पुरुष घाट के बीच दीवार है, दर्शन-पूजा करने के लिए शिव मंदिर है। मेरे आंगन में राजपरिवारों के लिए अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत राजकुमार कॉलेज से हुई। मेरे आंगन में बने बस्तर, रायगढ़, कोमाखान जैसी रियासतों के बाड़े। गांधीजी से लेकर स्वामी विवेकानंद तक के राष्ट्र यज्ञ का मैं गवाह बना।

डे भवन आज भी स्वामीजी की यादों से भरा है। समय के साथ मेरा विस्तार हुआ। 1867 में मुझे म्युनिसिपैलिटी का दर्जा मिला। रेल की पटरियां बिछने के बाद मेरी गोद में स्टेशन बना। तब से व्यापार वृद्धि हुई। गल्ला कारोबार चल निकला। तेल निकालने, ईंट खपरे बनाने, कांसा-पीतल के बर्तन व गहने बनाने, गहने और लकड़ी के खिलौने तैयार होने लगे। 23 अक्टूबर 1978 को छत्तीसगढ़ राज्य गठन करो का नारा लगाते हुए जयस्तंभ चौक में पहली बार जुलूस निकाला गया।

मैं रायपुर हूं। 600 साल पहले कल्चुरि शासन ने मुझे राजधानी बनाया और ब्रह्मदेव राय के नाम पर रायपुरा, फिर रायपुर के रूप में मुझे पहचान मिली। तब से अब तक कई शासक आए और मुझसे सीखकर शासन चलाया। मेरे बेटे वीर नारायण सिंह को मैंने शहीद होते भी देखा और आज आसमान छूती इमारतें भी देख रहा हूं।


दैनिक भास्कर की स्थापना के गौरवशाली 31 साल पूरे होने पर आज मैं आपको बताने जा रहा हूं अपने इतिहास और भविष्य के साथ ही वो सब कुछ जिनसे मुझमें रहने वाले लोगों के जीवन में सामाजिक-आर्थिक बदलाव अाया...

  •  1818 से रायपुर व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है, यहां का बाजार अनाज से लेकर ईंट-खपरे, कांसे-पीतल के बर्तन, चांदी-सोने व कपड़े के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है।
  •  1854 में रायपुर में मुख्यालय के साथ अलग सचिव घोषित किया गया था। आजादी के बाद रायपुर जिले को सेंट्रल प्रॉविंस एंड बरार में शामिल किया गया था।
  •  500 साल पुराना दूधाधारी मठ समकालीन अन्य भवनों व मंदिरों में कलाकारी के लिए जाना जाता है। 
  •  1894 से शुरू हुआ राजकुमार कॉलेज छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि ओडिशा व आसपास के राज परिवारों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है।
  •  रायपुर से 50 किमी दूर महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य है, जो विश्व प्रसिद्ध है। महानदी के किनारे बसे आरंग को मंदिरों का शहर कहा जाता है।
  •  1895 का अष्टकोणीय संग्रहालय समेत कई निर्माण, कल्चुरि-मराठों की कला के उदाहरण हैं।
  •  इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी स्टेडियम, इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल के साथ ही कोटा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेिटक्स स्टेडियम बनकर तैयार है।
  •  157 करोड़ का दक्ष सिस्टम तैयार हो चुका है, जिससे कंट्रोल रूम में बैठकर पुलिस जवान ट्रैफिक के साथ-साथ क्राइम कंट्रोल के लिए काम कर सकेंगे।
  •  राजधानी में 25 एकड़ में हाईटेक बस स्टैंड बन गया है। यहां थ्री स्टार होटल व सुविधाएं होंगी।
  •  जैविक तरीके से सफाई के मामले में तेलीबांधा तालाब ने देश में अपनी पहचान बनाई है। इसी तरह 20 और तालाबों की सफाई की जाएगी।
  •  दो दशक पुराने शहीद स्मारक पर 20 करोड़ खर्च कर पीडब्ल्यूडी व स्मार्ट सिटी ने लाइट एंड साउंड शो के साथ टैरेस चौपाटी व किड्स जोन शुरू किया है।
  •  पीडब्ल्यूडी की केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला में 72 प्रकार की निर्माण की जांच की जा सकेगी।

और कल

  •  बस स्टैंड के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। इससे बड़ी समस्या दूर होगी।
  •  लालपुर के पास केनाल रोड पर फ्लाईओवर 2020 तक बनेगा। इससे ट्रैफिक की समस्या दूर होगी।
  •  एक्सप्रेस वे के अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। इससे ट्रैफिक आसान हो जाएगा।
  •  शारदा चौक के बीच सड़क का चौड़ीकरण कर लिया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया जारी।
  •  खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज की सुविधा इस साल मिलने लगेगी।
  •  नया रायपुर और आमानाका में हाईटेक थाने के बाद तेलीबांधा में थाना व वॉच टॉवर बनेगा।
  •  डूमरतराई से माना के 
  • बीच फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा।
  •  नया रायपुर में 5 स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। नए और पुराने शहर के बीच ट्रेन की सुविधा शुरू हो जाएगी।
More detaiks and Source : 
https://www.bhaskar.com/chhattisgarh/raipur/news/i-raipur-from-600-years-of-pride-to-pride-01662723.html

Comments

Popular posts from this blog

#News RIPछत्तीसगढ़ पूर्व चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

#News  RIP छत्तीसगढ़ पूर्व चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के अधूरे नेशनल हाईवे को जल्द पूरा कराने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखी चिट्ठी,इन NH का काम है अभी अधूरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन और स्वीकृत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने रायपुर शहर के टाटीबंध चौक में फ्लाई ओवर, रायपुर से धमतरी मार्ग का चौड़ीकरण, बिलासपुर-अम्बिकापुर, चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग और पत्थल गांव के कुनकुरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का उल्लेख अपने पत्र में किया है। श्री बघेल ने कहा है कि राज्य के इन मार्गो के अपूर्ण होने से जनता को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रायपुर शहर के टाटीबंध चौक स्थित है, जो रायपुर-दुर्ग, रायपुर-सिमगा, टाटीबंध-आमानाका एवं टाटीबंध-भनपुरी पांच मार्गों का जंक्शन है। आपके द्वारा 10 सितम्बर 2018 को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 100 करोड़ रूपए की लागत से फ्लाई ओवर निर्माण करने घोषणा के एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटीबंध चौक शहर का व्य...

वस्त्र उद्योग और आत्मनिर्भर भारतटैग्स: सामान्य अध्ययन-IIIऔद्योगिक विकासऔद्योगिक नीति

मुक्त व्यापार समझौते: दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार समझौता (South Asia Free Trade Agreement-SAFTA) जैसे कुछ प्रमुख मुक्त व्यापार समझौतों ने बांग्लादेश जैसे देश को भारत के साथ प्रतिस्पर्द्धा करने में सहायता प्रदान की है, जिन्हें भारतीय बाज़ार तक पहुँच के लिये शून्य शुल्क देना होता है। सरकार को इस तरह के समझौते पर फिर से विचार करना चाहिये और समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिये।  सब्सिडी के वितरण में देरी: उद्योग संचालन को आधुनिक बनाने में मदद करने के लिये प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष योजना (Technology Upgradation Fund Scheme-TUFS) के तहत सब्सिडी के वितरण में तेज़ी लानी चाहिये। कर संरचना के मुद्दे: जटिल वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Service tax) संरचना घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में वस्त्रों को महँगा और अप्रभावी बना देता है। पुरातन तकनीक: भारतीय वस्त्र उद्योग की नवीनतम प्रौद्योगिकी (विशेष रूप से छोटे उद्योगों में) तक पहुँच की सीमाएँ हैं और प्रतिस्पर्धी बाज़ार में वैश्विक मानकों को पूरा करने में विफलताएँ हैं।  स्थिर निर्यात: वस्त्र उद्योग का निर्यात पिछले छह वर्षों से 40 अरब डॉलर के स्तर...