Skip to main content

आर्थिक वृद्धि



🌒आर्थिक वृद्धि

⭕️ऑपरेशन लाइफलाइन उड़ान

⭕️विश्व चगास रोग दिवस

📻क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म

*⭕️आर्थिक वृद्धि*

Economic Growth

14 अप्रैल, 2020 को COVID-19 वैश्विक महामारी के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund- IMF) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर 1.9% रहने का अनुमान लगाया है।


मुख्य बिंदु:

वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3% की वृद्धि होने का अनुमान लगाया है। 

भारत के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा बताई गई आर्थिक वृद्धि दर अन्य अर्थशास्त्रियों एवं विश्व बैंक द्वारा लगाए गए अनुमान के अनुरूप है। जैसे:

संस्थान

वित्त वर्ष 

अर्थव्यवस्था में वृद्धि    (अनुमान)

गोल्डमैन सैक्स
(Goldman Sachs)

2020-21

1.6% 

विश्व बैंक
(World Bank)

2020-21

1.5-2.8%  

भारत की आर्थिक वृद्धि दर 1.9% पर रहने का अनुमान लगाने के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना है। हालाँकि यह वर्ष 1991 के भुगतान संकट के बाद से आर्थिक वृद्धि की सबसे धीमी गति होगी। 

वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने आर्थिक पुनर्मूल्यांकन में वित्त वर्ष 2020-21 के लिये चीन की आर्थिक वृद्धि दर 1.2% जबकि अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 9.2% रहने का अनुमान लगाया है।

गौरतलब है कि वर्ष 1991 के बाद भारत की आर्थिक वृद्धि में इतनी अधिक गिरावट पहली बार देखने को मिली। वर्ष 1991 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 1.1% तक पहुँच गई थी जिसके कारण तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार को आर्थिक उदारीकरण की नीति अपनानी पड़ी थी।     

ऑपरेशन लाइफलाइन उड़ान

Operation Lifeline UDAN

COVID-19 के कारण हुए राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन के मद्देनज़र सबसे दूरस्थ स्थानों पर भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने ऑपरेशन लाइफलाइन उड़ान (Operation Lifeline UDAN) लॉन्च किया।

मुख्य बिंदु:

इस ऑपरेशन के तहत COVID-19 के कारण हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाने के लिये उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

इन उड़ानों का संचालन एयर इंडिया, अलायंस एयर (Alliance Air), भारतीय वायु सेना, पवन हंस (Pawan Hans) एवं निजी कैरियर्स द्वारा किया जा रहा है।

इसके तहत राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश की सरकारों के लिये आवश्यक ज़रूरतें जैसे- एंज़ाइम, चिकित्सा उपकरण, परीक्षण किट एवं पीपीई, मास्क, दस्ताने एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है।

इसके तहत भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र, द्वीपीय क्षेत्रों एवं पहाड़ी राज्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। एयर इंडिया एवं भारतीय वायु सेना (IAF) ने मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पूर्वोत्तर भारत एवं द्वीपीय क्षेत्रों के लिये आवश्यक ज़रूरतों को पूरा करने में सहयोग किया है।

वर्तमान में ऑपरेशन लाइफलाइन उड़ान के तहत मेडिकल कार्गो एक दिन में 108 टन माल की आवश्यक आपूर्ति कर रहे हैं।  

एयर इंडिया को अन्य देशों के लिये महत्त्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये समर्पित कार्गो उड़ानों को संचालित करने की ज़िम्मेदारी दी गई है।

 विश्व चगास रोग दिवस

World Chagas Disease Day

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization-WHO) द्वारा 14 अप्रैल, 2020 को पहली बार विश्व चगास रोग दिवस (World Chagas Disease Day) मनाया गया।

गौरतलब है कि 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) ने 24 मई, 2019 को चगास रोग दिवस के पदनाम को मंज़ूरी दी।

उद्देश्य:  

इस दिवस का उद्देश्य चगास रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है।

मुख्य बिंदु: 

यह बीमारी धीरे-धीरे फैलती है और यह मुख्य रूप से उन गरीब लोगों को प्रभावित करती है जिनके पास उचित स्वास्थ्य देखभाल की कमी होती है। इसलिये इसे साइलेंट एवं साइलेंस्ड (Silent And Silenced) बीमारी भी कहा जाता है।

इस बीमारी का ‘चगास’ नाम डॉ कार्लोस रिबेइरो जस्टिनिआनो चगास (Dr Carlos Ribeiro Justiniano Chagas) के नाम से लिया गया है, जिन्होंने 14 अप्रैल, 1909 को ब्राज़ील में इस बीमारी के पहले रोगी का निदान किया था।

इसे एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारी (Neglected Tropical Disease- NTD) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। जिसका अर्थ है कि यह विश्व के विकासशील देशों में कम आय वाली आबादी को प्रभावित करती है।

इस रोग को अमेरिकन ट्रिपैनोसोमियासिस (American Trypanosomiasis) भी कहा जाता है। यह बीमारी विशेषकर लैटिन अमेरिका में सबसे ज्यादा गरीबी से ग्रस्त समुदायों को नुकसान पहुँचाती है।

चगास रोग ट्रायटोमिन (Triatomine) नामक एक कीड़े के काटने से होता

Comments

Popular posts from this blog

#News RIPछत्तीसगढ़ पूर्व चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

#News  RIP छत्तीसगढ़ पूर्व चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के अधूरे नेशनल हाईवे को जल्द पूरा कराने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखी चिट्ठी,इन NH का काम है अभी अधूरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन और स्वीकृत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने रायपुर शहर के टाटीबंध चौक में फ्लाई ओवर, रायपुर से धमतरी मार्ग का चौड़ीकरण, बिलासपुर-अम्बिकापुर, चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग और पत्थल गांव के कुनकुरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का उल्लेख अपने पत्र में किया है। श्री बघेल ने कहा है कि राज्य के इन मार्गो के अपूर्ण होने से जनता को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रायपुर शहर के टाटीबंध चौक स्थित है, जो रायपुर-दुर्ग, रायपुर-सिमगा, टाटीबंध-आमानाका एवं टाटीबंध-भनपुरी पांच मार्गों का जंक्शन है। आपके द्वारा 10 सितम्बर 2018 को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 100 करोड़ रूपए की लागत से फ्लाई ओवर निर्माण करने घोषणा के एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटीबंध चौक शहर का व्य...

वस्त्र उद्योग और आत्मनिर्भर भारतटैग्स: सामान्य अध्ययन-IIIऔद्योगिक विकासऔद्योगिक नीति

मुक्त व्यापार समझौते: दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार समझौता (South Asia Free Trade Agreement-SAFTA) जैसे कुछ प्रमुख मुक्त व्यापार समझौतों ने बांग्लादेश जैसे देश को भारत के साथ प्रतिस्पर्द्धा करने में सहायता प्रदान की है, जिन्हें भारतीय बाज़ार तक पहुँच के लिये शून्य शुल्क देना होता है। सरकार को इस तरह के समझौते पर फिर से विचार करना चाहिये और समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिये।  सब्सिडी के वितरण में देरी: उद्योग संचालन को आधुनिक बनाने में मदद करने के लिये प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष योजना (Technology Upgradation Fund Scheme-TUFS) के तहत सब्सिडी के वितरण में तेज़ी लानी चाहिये। कर संरचना के मुद्दे: जटिल वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Service tax) संरचना घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में वस्त्रों को महँगा और अप्रभावी बना देता है। पुरातन तकनीक: भारतीय वस्त्र उद्योग की नवीनतम प्रौद्योगिकी (विशेष रूप से छोटे उद्योगों में) तक पहुँच की सीमाएँ हैं और प्रतिस्पर्धी बाज़ार में वैश्विक मानकों को पूरा करने में विफलताएँ हैं।  स्थिर निर्यात: वस्त्र उद्योग का निर्यात पिछले छह वर्षों से 40 अरब डॉलर के स्तर...