Skip to main content

निमू Nimu

*🌿निमू*

Nimu

हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में लेह (Leh) के पास निमू (Nimu) में भारतीय सैनिकों को संबोधित करते हुए गलवान घाटी को लेकर हुए हिंसक टकराव में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।


⭕️प्रमुख बिंदु:

निमू या निम्मू लद्दाख का एक छोटा सा गाँव है जो केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दक्षिण-पूर्व भाग में लेह ज़िले से लगभग 45 किलोमीटर दूर अवस्थित है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, 1100 लोगों की आबादी वाला निमू गाँव, सिंधु एवं ज़ास्कर नदियों के संगम पर अवस्थित है।

🌿निमू: एक पर्यटन केंद्र:

यह एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है क्योंकि यहाँ सिंधु एवं ज़ास्कर नदियों का संगम स्थल भी है।  

इसके अलावा निमू को सिंधु नदी पर होने वाले प्रसिद्ध ‘अखिल भारतीय राफ्टिंग अभियान-दल’ (All India Rafting Expedition) के शुरुआती बिंदु के रूप में जाना जाता है।

अल्ची (Alchi), लिकिर (Likir) और बास्गो (Basgo) मठ और ‘पाथर साहब गुरुद्वारा (Pathar Sahab Gurudwara) निमू के आसपास ही अवस्थित हैं।

मैगनेट हिल (Magnet Hill) एक ग्रैविटी डेफायिंग रोड (Gravity Defying Road) है जो निमू से 7.5 किमी. दक्षिण-पूर्व में अवस्थित है।

*🏔मैगनेट हिल (Magnet Hill):*

मैगनेट हिल (Magnet Hill) को एंटी-ग्रैविटी हिल भी कहा जाता है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ आसपास की भूमि का परिदृश्य एक ऑप्टिकल भ्रम (Optical Illusion) पैदा करता है अर्थात् यहाँ थोड़ी सी ढलान से आगे देखने पर ऊपर की ओर एक अन्य ढलान दिखाई देती है।

यहाँ एक पनबिजली संयंत्र है जिसे निमू-बाज़गो बाँध (Nimu-Bazgo Dam) के रूप में जाना जाता है।

जुलाई एवं सितंबर के मध्य का समय निमू की यात्रा के लिये आदर्श होता है क्योंकि तब यहाँ मौसम काफी सुखद होता है।

🌿निमू: सामरिक महत्त्व का केंद्र:

समुद्र तल से 11000 फीट की ऊँचाई पर करगिल के पास अवस्थित निमू ने वर्ष 1999 के भारत-पाक युद्ध के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जब पाकिस्तान ने करगिल पर हमला किया तो निमू गाँव ने भारतीय सेना की मदद की जिससे ऊँचाई पर होने के बावजूद लोगों की मदद से संसाधनों को जुटाने में बहुत कम समय लगा था।

*🛰एलिमेंट्स मोबाइल एप*

Elyments Mobile App

हाल ही में भारतीय उपराष्ट्रपति ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत स्वदेशी सोशल मीडिया मोबाइल एप ‘एलिमेंट्स’ (Elyments) लॉन्च किया।  


⭕️प्रमुख बिंदु:

यह एक व्यापक सोशल नेटवर्किंग एप है। 

इस एप को बनाने में 1,000 से अधिक आईटी पेशेवरों ने अपनी भूमिका निभाई।

यह एप 8 प्रमुख भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

यह एप,  iOS एवं Android दोनों प्लेटफाॅर्मों से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस एप के उपयोगकर्त्ता को चैटिंग करने के साथ-साथ ई-कॉमर्स की सेवाएँ भी मिलेंगी। इसके अलावा इस एप में उपयोगकर्त्ता के डेटा को सुरक्षित रखने के लिये ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ जैसी सुविधाएँ भी दी गई हैं।

गौरतलब है कि इस एप के वर्चुअल लॉन्च पर बोलते हुए भारतीय उपराष्ट्रपति ने नवोन्मेष एवं उद्यमशीलता के लिये एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का आह्वान किया ताकि प्रत्येक भारतीय को ‘लोकल’ इंडिया को ‘ग्लोकल’ इंडिया (‘Local’ India Into ‘Glocal’ India) में बदलने के लिये ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को अपनाने का आग्रह किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

#News RIPछत्तीसगढ़ पूर्व चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

#News  RIP छत्तीसगढ़ पूर्व चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के अधूरे नेशनल हाईवे को जल्द पूरा कराने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखी चिट्ठी,इन NH का काम है अभी अधूरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन और स्वीकृत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने रायपुर शहर के टाटीबंध चौक में फ्लाई ओवर, रायपुर से धमतरी मार्ग का चौड़ीकरण, बिलासपुर-अम्बिकापुर, चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग और पत्थल गांव के कुनकुरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का उल्लेख अपने पत्र में किया है। श्री बघेल ने कहा है कि राज्य के इन मार्गो के अपूर्ण होने से जनता को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रायपुर शहर के टाटीबंध चौक स्थित है, जो रायपुर-दुर्ग, रायपुर-सिमगा, टाटीबंध-आमानाका एवं टाटीबंध-भनपुरी पांच मार्गों का जंक्शन है। आपके द्वारा 10 सितम्बर 2018 को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 100 करोड़ रूपए की लागत से फ्लाई ओवर निर्माण करने घोषणा के एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटीबंध चौक शहर का व्य...

वस्त्र उद्योग और आत्मनिर्भर भारतटैग्स: सामान्य अध्ययन-IIIऔद्योगिक विकासऔद्योगिक नीति

मुक्त व्यापार समझौते: दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार समझौता (South Asia Free Trade Agreement-SAFTA) जैसे कुछ प्रमुख मुक्त व्यापार समझौतों ने बांग्लादेश जैसे देश को भारत के साथ प्रतिस्पर्द्धा करने में सहायता प्रदान की है, जिन्हें भारतीय बाज़ार तक पहुँच के लिये शून्य शुल्क देना होता है। सरकार को इस तरह के समझौते पर फिर से विचार करना चाहिये और समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिये।  सब्सिडी के वितरण में देरी: उद्योग संचालन को आधुनिक बनाने में मदद करने के लिये प्रौद्योगिकी उन्नयन कोष योजना (Technology Upgradation Fund Scheme-TUFS) के तहत सब्सिडी के वितरण में तेज़ी लानी चाहिये। कर संरचना के मुद्दे: जटिल वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Service tax) संरचना घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में वस्त्रों को महँगा और अप्रभावी बना देता है। पुरातन तकनीक: भारतीय वस्त्र उद्योग की नवीनतम प्रौद्योगिकी (विशेष रूप से छोटे उद्योगों में) तक पहुँच की सीमाएँ हैं और प्रतिस्पर्धी बाज़ार में वैश्विक मानकों को पूरा करने में विफलताएँ हैं।  स्थिर निर्यात: वस्त्र उद्योग का निर्यात पिछले छह वर्षों से 40 अरब डॉलर के स्तर...